विधायक विजय मिश्रा को बड़ा झटका,सुप्रीम कोर्ट ने जमानत से किया इंकार

नई दिल्ली: चुनावी माहौल है और अब चुनाव बेहद नज़दीक हैं सभी राजनैतिक पार्टियां जनता को लुभाने का कोई मौक़ा नहीं छोड़ रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होगा। इसके लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का भी एलान किया गया है। राजनीतिक दावों के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी लगा हुआ है। इन सबके साथ नेताओं की बयानबाजी सामने दिखाई दे रही है।

पार्टियां यूपी चुनाव पर फ़तेह पाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहीं हैं।ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्र को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली। कोर्ट ने विजय मिश्र की जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके पहले भदोही जिला मजिस्ट्रेट आर्यका अखौरी ने बृहस्पतिवार को विधायक के दो समेत आठ शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए। अब तक विधायक के कुनबे के पांच शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं।  

आपको बतादें कि चुनावी इस उठा पटक में ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्र को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने विजय मिश्र की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इसके पहले भदोही जिला मजिस्ट्रेट आर्यका अखौरी ने बृहस्पतिवार को विधायक के दो समेत आठ शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए। अब तक विधायक के कुनबे के पांच शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *