रुद्रपुर : हाल ही में उत्तराखंड से आतंकियों को पनाह देने वाले चार युवकों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। जिसके बाद अब एसटीएफ व पुलिस उनसे मिली जानकारी के अनुसार अन्य आरोपियों की जांच में जुटी है। जिनके माध्यम से आतंकियों पर नकेल कसने की तलाश जारी कर दी है।
10 जनवरी को छह आतंकियों को धरा-
पठानकोट के आर्मी कैंट पर नवंबर 2021 में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें पुलिस ने बीती 10 जनवरी को छह आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उनसे पंजाब पुलिस ने छह हैंड ग्रेनेड, नौ पिस्टल, एक राइफल, मैगजीन व कारतूस सभी कुछ इनके पास से बरामद हुआ था। आपको बतादें कि पंजाब पुलिस के डीजीपी डीके भावरा ने आर्मी कैंट पठानकोट पर हुए हमले के विषय में बताते हुए कहा है कि इसमें इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के छह गुर्गों को पंजाब के नवांशहर से पकड़ा गया है। इन सभी आतंकियों को पाकिस्तान में बैठा फेडरेशन का हेड लखबीर रोडे चला रहा था।
आतंकियों से मिली ख़ास जानकारी-ख़बरों के अनुसार डीजीपी भावरा ने बताया है कि इस आतंकी हमले में सामने आया है कि गैंगेस्टर सुखमीत पाल सिंह भिखारीवाल व सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख के भी शामिल होने का खुलासा हुआ जिसमें ये दोनों गैंगेस्टर लापता थे।
जिनके ऊधमसिंह नगर में छुपे होने की खबर मिली लेकिन गिरफ्तारी से पहले ही सुखमीत फरार हो गया जिसमें अब पुलिस ने सुख को पनाह देने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

