दो आतंकी हुए गिरफ्तार, पठानकोट से आ रहे थे अमृतसर

अमृतसर : आज गुरूवार सुबह अमृतसर पुलिस को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है जिसके चलते आतंकी नेटवर्क के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन हैंड ग्रेनेड, एक लाख रुपये भारतीय करेंसी और एक कार बरामद की है और गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी कुछ भी बताने से बच रहे हैं। बहुत जल्द डीजीपी गौरव यादव इस मामले को लेकर चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। आपको बतादें कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान फिरोजपुर जिला के गांव बैरके के प्रकाश सिंह उर्फ मिंटू तथा फिरोजपुर के ही सदर थाना के गांव अलिके निवासी अंग्रेज सिंह उर्फ गेजा के रूप में बताई जा रही है। पुलिस को सूचना थी कि ये लोग कार में पठानकोट से अमृतसर की तरफ आ रहे थे। पुलिस ने गुरुवार सुबह मकबूलपुरा इलाके में नाकेबंदी करके वाहनों की चेकिंग की और उसके दौरान ही इन्हे पकड़ा गया है।  पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *