श्रेया बार डांसर की बेहद बेरहमी से कर्नल ने की थी हत्या,आज होगा अंतिम संस्कार  

देहरादून में हुआ श्रेया बार डांसर हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ी  बेरहमी सामने आई है। लेफ्टिनेंट कर्नल ने बड़ी बेरहमी से ह्त्या की थी।  बार डांसर श्रेया के सिर और नाक पर हथौड़े से दस वार हुए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। शुक्रवार को श्रेया के परिजन नेपाल से दून पहुंचेंगे।इसके बाद उसका अंतिम संस्कार होगा। बीते रविवार सुबह थानो रोड से सटे सिलवारगढ़ के रास्ते पर कच्चे नाले में एक युवती का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला ुलिस ने जांच पड़ताल में पाया कि हत्या का मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए।इसमें एक कार का नंबर मिला तो पुलिस ने पाया कि यह नंबर पंडितवाड़ी निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदू उपाध्याय के नाम पर थी। उसे गिरफ्तार कर लिया। पता चला कि रामेंदू इस युवती के संपर्क में 2020 में सिलीगुड़ी पोस्टिंग के दौरान आया था। श्रेया नाम की यह युवती मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *