आतिशी का बड़ा बयान, ‘दिल्ली का पानी रोक रहा हरियाणा’

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आने को है और राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने दावा किया कि भाजपा दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले नई साजिश रच रही है।  आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भाजपा ने केजरीवाल को फंसाने के लिए स्वाति मालीवाल का इस्तेमाल किया है। उन्होंने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है कि दिल्ली के पानी को रोका जा रहा है। चुनाव से पहले दिल्ली वालों को परेशान और सरकार को बदनाम करने के लिए हरियाणा दिल्ली का पानी रोकने में लगा है। आप नेता आतिशी ने कहा, ’25 मई को (दिल्ली में) वोटिंग से पहले भाजपा ने आप को निशाना बनाने और दिल्ली की जनता को परेशान करने की नई साजिश रची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *