आज से देहरादून से दिल्ली के लिए शुरू होगी विस्तारा की फ्लाइट,एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़

आज से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से विस्तारा एयरलांइस की दिल्ली के लिए हवाई सेवाए शुरू हो जाएंगी। राज्य में हवाई यात्रियों की संख्या की बढ़ोतरी हुई है जिसके चलते हवाई सेवाओं को विस्तार मिल रहा है। कोरोना संक्रमण काल के बाद अब स्थिति सामान्य होने पर हवाई सेवाओं को छूट दी जा रही है। 
इसी माह गो फर्स्ट विमानन कपंनी की दिल्ली और मुंबई की हवाई सेवाए चालू की गई। और अब विस्तारा एयरलाइंस अपनी दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू कर रहा है। पिछले साल विस्तारा ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अपनी हवाई सेवाओं को शुरू किया था। जिसे बाद में बंद कर दिया गया। अब दोबारा से विमानन कंपनी अपनी हवाई सेवाओं को चालू  कर रहीं हैं। अपराह्न 2:45 बजे विमान जौलीग्रांट पहुंचेगा और 3:20 बजे वापसी की उड़ान भरेगा।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट की यात्री क्षमता में बढ़ोत्तरी होने के बाद कई हवाई सेवाओं में भी वृद्धि हो रही है। एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने जानकारी दी है, शनिवार से विमानन कंपनी विस्तारा की दिल्ली देहरादून के लिए हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।  जौलीग्रांट एयरपोर्ट में नया टर्मिनल भवन बनने से यात्री आवाजाही क्षमता पांच गुना बढ़ गई है। पहले एयरपोर्ट की प्रति घंटा आजवाही क्षमता 250 यात्रियों की थी, जो बढ़कर 1200 हो गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *