प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2023-24 से हिंदी माध्यम से भी एमबीबीएस की शुरू की जाएगी जहां हिंदी मीडियम से पढ़ने वाले छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में कराई जाएगी जिससे उन्हें आसानी होगी। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मुलाकात की और हिंदी पाठ्यक्रम की शुरुआत पर आमंत्रण दिया। ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में एम्स सेटेलाइट सेंटर के भूमि पूजन का भी निमंत्रण दिया। डॉ. रावत ने बताया, मध्य प्रदेश की भांति उत्तराखंड में भी मेडिकल की पढ़ाई अंग्रेजी के साथ हिंदी माध्यम में होगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अपनी सभी तैयारियां पूरी की हैं। मेडिकल पाठ्यक्रम हिंदी में तैयार करने के लिए विभाग ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक विशेष समिति गठित की गई है।
मेडिकल कॉलेजों में हिंदी में भी होगी पढ़ाई

