जोशीमठ: गौरतलब है कि भू धसाव की समस्या बढ़ती ही जा रही है अब गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार और आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत कुमार सिन्हा ने भू-वैज्ञानिकों की टीम के साथ जोशीमठ में भू-धंसाव को लेकर प्रभाव में इलाकों का गहन निरिक्षण किया है। गढ़वाल आयुक्त ने सुरक्षा के दृष्टिगत जोशीमठ में एनडीआरएफ दल की तैनाती के निर्देश दिए है और आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत सिन्हा ने कहा कि जोशीमठ नगर में भू-धंसाव के कारणों की जांच जारी है वहीँ टीम की तरफ से हर तरह से इस बड़ी समस्य पर नज़र बनाई जा रही है। घरों में दरारें सोचने का विषय है। अभी तात्कालिक रूप से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना हमारी प्राथमिकता है,प्लान तैयार किया जाएगा। ड्रेनेज सिस्टम पर जल्द ही कार्य शुरू होने वाला है। साथ ही सभी घरों को सीवर से जोड़ा जाएगा। आज शनिवार से जोशीमठ में भू-धंसाव को देखते हुए एसडीआरएफ ने भी कमर कस चुकी है जिसके मद्देनज़र स्थिति से निपटने के लिए यहां तीन और टीमें तैनात की गई हैं।एक टीम में तकरीबन 12 लोग शामिल रहते हैं।
क्या होने वाली है बड़ी त्रासदी?,जोशीमठ में NDRF की टीम होंगी तैनात

