अल्मोड़ा : भतरौंजखान में भाजपा के दो गुटों के बीच उभरे विवाद के बाद अब एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति मंत्री बनाने के लिए दूसरे व्यक्ति पर 30 लाख ठगने का सीधा आरोप लगाया जा रहा है। इस ऑडियो को विधायक प्रमोद नैनवाल और उत्तराखंड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत की अदावत से जोड़ा जा रहा है।
वहीँ ऑडियो के सार्वजनिक होने पर विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने इसमें अपनी आवाज होने से इनकार किया है और दूसरी तरफ कैलाश पंत ने दावा किया है कि ऑडियो में जो आवाज सुनाई दे रही है वह विधायक प्रमोद नैनवाल की ही है।

