शेयर बाजार में लौटी रौनक,सेंसेक्स 800 अंक से अधिक

आज सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते आज कारोबारी बजट के सप्ताह के बीच में बाज़ारों में रौनक है। चौथे दिन शेयर बाजार में होली की बहार आई है। होलिका दहन के दिन बाजार के दोनों इंडेक्स हरे निशान पर खुले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 820 अंक या 1.44 फीसदी बढ़कर 57,636 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 228 अंक या 1.34 फीसदी उछाल लेते हुए 17203 के स्तर पर खुला। 
आज सप्ताह के चौथे दिन बाज़ार खुलने पर बाजार खुलने के साथ लगभग 1676 शेयरों में तेजी आई है, 331 शेयरों में गिरावट आई है और 66 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गौरतलब है कि बीते कारोबारी दिन बुधवार को भी शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था और दिनभर बढ़त में कारोबार करते हुए जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 1039 अंकों की बढ़त या 1.86 फीसदी की तेजी के साथ 56,817 के स्तर पर बंद हुआ था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *