आज रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को पूरे 19 दिन हो चुके हैं लेकिन यह जंग थमने की किसी भी कगार पर नहीं हैं। अब दोनों देशों के बीच सुलह का कोई रास्ता निकलता नहीं दिख रहा है। इस बीच खबर मिली है कि रूस और यूक्रेन के बीच चौथे दौर की बातचीत एक से दो दिन में हो सकती है। इस बीच रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले और भी ज्यादा तेज कर दिए गए हैं। यूक्रेन के 24 शहरों को निशाना बनाया जा रहा है। इसमें से 19 में तो रेड अलर्ट जारी हुआ है। ऑस्ट्रेलिया ने रूस के 33 व्यापारियों व रणनीतिकारों को प्रतिबंधित कर दिया है। इसमें
इंस्टाग्राम रूस में हुआ प्रतिबंध –आज से रूस में इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लग गया है। यह कदम फेसबुक द्वारा पुतिन के खिलाफ किए गए नियमों में बदलाव के बाद उठाया गया है। इंस्टाग्राम का कहना है कि, यह गलत है। रूस के आठ करोड़ लोग इस कारण दुनिया से कट जाएंगे।
रोमन अब्रामोविच, Gazprom के सीईओ एलेक्सी मिलर और रोसिया बैंक के अध्यक्ष दिमित्री लेबदेव शामिल हैं।
जेलेंस्की ने जारी किया सन्देश-यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की तरफ से बीते दिन रविवार देर रात एक वीडियो संदेश जारी किया जिसमें उन्होंने एक बार फिर से नाटो से यूक्रेन को नो फ्लाई जोन घोषित करने की मदद मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि, अगर आपने यूक्रेन के आसमान को नो फ्लाई जोन घोषित नहीं किया तो जल्द ही नाटो की जमीन पर भी रूसी रॉकेट से हमेलिन होने शुरू हो जायेंगें।

