कीव : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्कीने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने पीएम से कहा है कि रूस-यूक्रेन के युद्ध के बाद कई सहायता मांगी हैं। उन्होंने यह अनुरोध ऐसे समय में सामने आया है जब यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमिन झापरोवा चार दिन की भारत यात्रा पर हैं। राष्ट्रपति जेलेंस्की का पीएम मोदी को संबोधित करते हुए इस चिठ्ठी यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमीन झापरोवा ने कल विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी को सौपी जिसमें यूक्रेन ने दवाओं और चिकित्सा उपकरणों सहित अतिरिक्त मानवीय आपूर्ति का अनुरोध किया है। इस पर लेखी ने ट्वीट कर यूक्रेन को मानवीय सहायता भेजने का आश्वासन दिया है।
आपको बतादें कि यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमिन झापरोवा चार दिन की भारत यात्रा पर पहुंची है जहां रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद यह पहली बार है जब कोई यूक्रेनी नेता भारत दौरे पर आया है। यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमिन झापरोवा ने दौरे पर आने के बाद ही सम्बोधन में कहा है कि यूक्रेन भारत के साथ करीबी और गहरे संबंध चाहता है। आईसीडब्ल्यूए में उन्होंने कहा कि मैं यहां एक बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश के साथ आई हूं कि यूक्रेन वास्तव में चाहता है कि भारत और यूक्रेन की करीबियां बढे।

