तवाघाट मार्ग पर हुआ भारी भूस्खलन, रास्ते बंद 

उत्तराखंड में टनकपुर-तवाघाट मार्ग के दोबाट में कल बीती रात जमकर बारिश हुई जिससे मलबा गिरा और रास्ता बाधित हो गया।  वहीं, आज सुबह दोबाट में इसकी वजह से भारी भूस्खलन हो गया। जिसके बाद सड़क बंद होने से दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए। गनीमत रही कि भूस्खलन के दौरान वहां आवाजाही नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। दोपहर में रास्ता खुलने पर लोगों को राहत हुई। — राहगीरों ने बताया है कि भारी बोल्डर और मलबा आने से दोबाट में सुबह सात बजे सड़क बंद हो गई। सड़क बंद होने से दारमा, व्यास और चौदास घाटी के दर्जनों वाहन और लोग वहां फंसे थे। कार्य से तहसील कार्यालय आने वाले लोग जान जोखिम में रखकर पैदल आते जाते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *