प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही यहां होगा भव्य आयोजन, राष्ट्रपति को गया न्योता

मुंबई : अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन से जहां पहले तैयारियां ज़ोरो शोरो पर हैं वहीँ इस पर राजनीति भी जारी है। इसी कड़ी में शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि  ‘राम मंदिर बन रहा है और इससे सभी खुश हैं, लेकिन मैं देशभक्त हूं अंधभक्त नहीं। राम मंदिर बने ये मेरे पिता का भी सपना था और यह हम सभी के लिए खुशी की बात है कि अब मंदिर बन रहा है, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शंकराचार्यों से चर्चा की जानी चाहिए थी।’ उद्धव ठाकरे ने कहा कि वो आगामी 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मंदिर नहीं जाएंगे लेकिन शाम को गोदावरी नदी के तट पर आरती ज़रूर करेंगे।’

उद्धव ठाकरे से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा और उसमें कथित तौर पर शंकराचार्यों के शामिल न होने को लेकर इसपर सवाल खड़ा किया था। दरअसल विपक्ष ने दावा ठोका था कि शंकराचार्यों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया है और अधूरे राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने और प्राण प्रतिष्ठा शास्त्रों अनुसार ना होने से शंकराचार्य नाराज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *