नई दिल्ली : साइबर हैकरों ने भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया है। इन साइबर हमलावरों ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ट्विटर अकाउंट का नाम बदलकर एलन मस्क कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार यह वहीं हैकर्स हो सकते हैं जिन्होंने पिछले दिनों पीएम मोदी का ट्वीटर अकाउंट भी हैक किया था। और अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अकाउंट को हैक किया है , लेकिन अब बताया जा रहा है कि इसे रिस्टोर कर लिया गया है।
आईटी एक्सपर्ट्स ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि कि सूचना प्रसारण मंत्रालय के ट्विटर अकाउंट पर भी बिलकुल वैसा ही कंटेंट देखा जा रहा है, जो उस समय पीएम मोदी के अकाउंट में देखा गया था। इससे पहले हैकरों ने आईसीडब्ल्यूए के ट्विटर अकाउंट को भी हैक किया था ।
बताया यह भी जा रहा है कि शायद पासवर्ड से समझौता हुआ है या फिर हैकिंग से जुड़े किसी लिंक पर क्लिक हुआ है। फिलहाल भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया की टीम इसे पता लगाने में जुट गई है , और जल्द से जल्द अकाउंट को रिस्टोर करने की कोशिश की जा रही है।

