ईडी का शिकंजा अब तमिलनाडु के विद्युत मंत्री वी सेंथिल बालाजी के घर कसा गया है। जहां प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। बालाजी को धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्हें दिन में एक विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। जहां एजेंसी उनकी हिरासत की मांग की जाएगी। इससे पहले बुधवार सुबह ही उन्हें एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। डीएमके के नेताओं का आरोप है कि बालाजी ने अपने परिसरों पर छापेमारी के बाद समस्या की शिकायत की है। राज्य के मंत्री पीके सेकर बाबू ने कहा कि बालाजी की हालत देखकर ऐसा लग रहा था जैसे उन्हें टॉर्चर किया गया है।
डीएमके के वकीलों ने भी मामले में स्पष्टता होने से ऐतराज किया है। तमिलनाडु के विद्युत मंत्री को अस्पताल ले जाने का जो वीडियो सामने आया, उसमें बालाजी को रोते हुए भी दिखाया गया था। इस बीच जिस अस्पताल में बालाजी को केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों को अस्पताल में तैनात किया है।

