ऋषिकेश में हाथी ने साधु पर किया वार, मौके पर ही हुई मौत 

आज मंगलवार को ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम क्षेत्र में गंगा किनारे पुलिस गेस्ट के पास बगीचे में सो रहे एक फक्कड़ साधु को हाथी ने वार कर दिया,जबकि दूसरा फक्कड़ हाथी के हमले से बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर मौजूद एक अन्य फक्कड़ साधु ने तुरंत जल्द भागकर जैसे तैसे अपनी जान का बचाव किया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है। वहीं घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इससे स्वर्गाश्रम क्षेत्र में हड़कंप मच गया।लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष वीरेंद्र चंद रमोला ने कहा कि सोमवार को तड़के 2.30 बजे एक हाथी जंगल से स्वर्गाश्रम क्षेत्र में घुस आया। हाथी ने यहां भागीरथी धाम मार्ग पर पुलिस गेस्ट हाउस के पास बगीचे में सो रहे फक्कड़ साधु मदन दास (50) पुत्र अनिल दास निवासी वार्ड-4, अभिमन्यु घाट, थानेसर, कुरुक्षेत्र, हरियाणा पर अचानक हमला बोल दिया।एसडीएम प्रमोद कुमार ने पुलिस, पार्क प्रशासन और नगर पंचायत के अधिकारियों की संयुक्त बैठक भी ली। उन्होंने तीनों विभागों के अधिकारियों को तालमेल के साथ शिवरात्रि मेला संपन्न कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *