नई दिल्ली : दिल्ली के तिहाड़ जेल की जेल संख्या 3 कैदियों के दो गुट की आपस में भिड़ंत हो गई। कैदियों ने झगड़े में सुए से हमला कर दिया, जिसमें चार कैदी घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है साथ ही ये घटना बुधवार शाम की है, जेल नंबर तीन में बाथरूम जाने को लेकर विवाद हुआ था। चार कैदियों ने एक दूसरे पर सुए से हमला किया। घायलों की पहचान भूपेश, दीपक, दिनेश और दीपक के रूप में हुई है। हरीनगर थाना पुलिस ने मामला किया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
तिहाड़ जेल में बवाल, सुए से किया हमला, चार कैदी घायल
