चुनाव आयोग पर टिप्पणी करने के आरोप में सपा नेता आजम खां के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। आजम के खिलाफ यह दो दिनों में यह लगातार दूसरा मामला दर्ज हुआ है। इससे पहले गंज कोतवाली में आजम खां के खिलाफ महिलाओं पर टिप्पणी करने के आरोप में रिपोर्ट हुई थी और आजम खां ने एक दिसंबर को किला के मैदान में सपा प्रत्याशी आसिम राजा के समर्थन में एक जनसभा को सम्बोधित किया जिसमेंसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उपस्थित थे।
आपको बतादें कि आजम खां ने भड़काऊ भाषण दिया था। पुलिस, चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर टिप्पणी करके लोगों को भड़काने का काम किया। ऐसा करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन भी है। नहर खंड के अवर अभियंता और वीडियो निगरानी टीम के प्रभारी सुजेश कुमार सागर ने तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर कोतवाली थाना की पुलिस ने सपा नेता आजम खां के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 (ए), 505 (1) (बी) और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

