Gujarat Election Phase 2: 11 बजे तक 19.17% डले वोट

आज सोमवार को गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान जारी है। पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अहमदाबाद में मतदान करने पहुंचे हैं। जिन जिलों में मतदान होना है, उनमें बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महिसागर, पंच महल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर शामिल हैं। इसके आलावा आज सोमवार सुबह 11 बजे तक गुजरात में 19.17% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। अभी छोटा उदयपुर जिले में सबसे ज्यादा 23.35 फीसदी लोगों ने वोट किया है। अमित शाह ने पत्नी सोनल शाह, बेटे और बीसीसीआई के सचिव जय शाह समेत वोट डाला है। अमित शाह ने अपने ट्विट अकाउंट पर  लिखा, ‘आज गुजरात में दूसरे व अंतिम चरण का मतदान है। इस चरण के सभी मतदाताओं, विशेषकर युवाओं से अपील करता हूँ कि गुजरात में शांति और समृद्धि सुनिश्चित करने वाली सरकार को प्रचंड बहुमत से चुनने के लिये अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *