नशे के इंजेक्शनों की खेप के साथ दो गिरफ्तार

देहरादून : उत्तराखंड में बड़ी छापेमारी हुई है इसी कड़ी प्रदेश में नशे के इंजेक्शनों की खेप पुलिस ने पकड़ी है और संग दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। औषधि निरीक्षक भी कार्रवाई के चलते उपस्थित रहीं हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और न्यायालय में पेश किया है। ज्वालापुर कोतवाल महेश जोशी के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बनाने के लिए पुलिसकर्मी थे। गश्त के दौरान जब वह 40वीं वाहिनी पीएसी गेट के पास गए तो सूचना दी की दो व्यक्ति काले रंग की स्कूटी पर नशे के इंजेक्शन बड़ी संख्या में लाए थे।

 सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती को रात 11 बजे मौके पर बुलाया और इसके बाद पुलिस टीम त्रिमूर्तिनगर तिराहे पर पहुंची। इस बीच वाल्मीकि बस्ती की ओर से एक स्कूटी पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर आरोपी स्कूटी को वापस मोड़कर भागने लगे तो पुलिसकर्मियों ने पीछा कर आरोपियों को  धर दबोचा।  कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *