ट्विटर फिर विवादों में, भारत का ग़लत नक़्शा दर्शाया

अनुराग कुमार की रिपोर्ट

ट्विटर लगातार विवादों में है। भारत के नए आईटी नियम मानने में आनाकानी कर रहे ट्विटर ने पहले कानून मंत्री का अकाउंट ब्लॉक किया और अब ट्विटर की वेबसाइट के करियर खंड में भारत का विरूपित नक्शा दर्शाया है, जिसमें जम्मू कश्मीर और लद्दाख को एक अलग देश दिखाया गया है।


ये कोई पहला मामला नहीं है
यह पहला मौका नहीं है जब ट्विटर ने भारत के नक्शे को गलत तरीके से पेश किया है। इससे पहले उसने लेह को चीन का हिस्सा दर्शाया था।


कार्रवाई किस पर होगी?
नए नियम 26 मई से प्रभावी हो गए हैं। इन नियमों के तहत ट्विटर को मध्यस्थ के तौर पर मिली कानूनी राहत समाप्त हो गई है और ऐसे में वह उपयोगकर्ता द्वारा डाली गई किसी भी गैरकानूनी पोस्ट के लिए उत्तरदायी होगा।
इस बीच, भारत के लिए ट्विटर के अंतरिम शिकायत निवारण अधिकारी धर्मेंद्र चतुर ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने के कुछ हफ्तों के अंदर ही पद से इस्तीफा दे दिया और कैलिफोर्निया स्थित जेरमी कैसल को भारत में नया शिकायत निवारण अधिकारी नामित किया गया है, जो कि नए आईटी नियम के खिलाफ है। नियम के अनुसार, शिकायत अधिकारी समेत प्रमुख अधिकारियों के भारत के निवासी होने की शर्त है। अब देखना है भारत सरकार इस पर क्या कार्रवाई करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *