कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष भी कांवड यात्रा Kanwar yatra 2021 नहीं होगी। सरकार ने तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए कांवड़ यात्रा को प्रतिबंधित कर दिया है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर शहरी विकास विभाग ने उक्त आदेश जारी किए। शहरी विकास सचिव शैलेश बगोली ने इसकी पुष्टि की है।
माना जा रहा है की कुंभ मेले के आयोजन में रियायत दिए जाने की वजह से हुई किरकिरी को सरकार दोहराना नहीं चाहती है। इसलिए कांवड यात्रा Kanwar yatra 2021 को प्रतिबंधित किया गया है।

