15 दिसंबर को शहीदों के परिजनों का होगा सम्मान,रक्षा मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बीते दिन रविवार को गुनियालगांव स्थित सैन्यधाम पहुंचकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन के कार्यक्रम की तैयारियों का संपूर्ण रूप से निरिक्षण किया। कार्यक्रम के विषय में गणेश जोशी ने बताया कि सैन्य धाम के लिए शहीदों के आंगन की मिट्टी लाई गई है। आने वाली 15 दिसंबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री कलश में लाई गई मिट्टी के पूजन के साथ ही शहीदों के परिजनों के सम्मान कार्यक्रम का सम्बोधन करेंगें . 

इसके अलावा सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना एवं राज्यवासियों की भावनाओं के अनुरूप राज्य में सैन्यधाम के निर्माण को राज्य सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर देखा जा रहा है। 

15 दिसंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। सैन्यधाम के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योति गैरोला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह, पार्षद सुंदर कोठाल, सिकंदर सिंह आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *