छात्रों ने आत्मदाह की चेतावनी दी, क्या हुआ ऐसा ?

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में पिछले दो सप्ताह से चल रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आंदोलन के बीच आज मंगलवार को छात्र काफी रोष में दिखे। तीन छात्र और एक छात्रा महाविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन की छत पर जा चढ़े और ाटनदाह की धमकी भी दी। वे अपने साथ पेट्रोल लेकर छत पर गए और अपने ऊपर भी पेट्रोल छिड़का।

उन्होंने कॉलेज प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए और आत्मदाह की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन का कोई अधिकारी आकर उनसे बात नहीं करेगा तब तक वे छत पर ही रहेंगे ।कई छात्र-छात्राओं के परीक्षाफल में गड़बड़ी हुई है। परीक्षा देने के बाद भी कई छात्रों को फेल कर दिया गया है। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी हुई है,इसका खामियाजा छात्र छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *