ज्ञानवापी प्रकरण पर आ सकता है बड़ा फैसला, ये वाद हुआ था दाखिल

ज्ञानवापी परिसर स्थित शिवलिंग जैसी आकृति जिसे विश्वेश्वर बताकर दर्शन-पूजन के लिए दाखिल हुई याचिका को स्थानांतरित किए जाने के आवेदन पर आज मंगलवार को आदेश आने की उम्मीद है। जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में बीते 13 अक्टूबर को सुनवाई पूरी हुई थी। यह वाद शैलेंद्र योगीराज की तरफ से अधिवक्ता एसके दूबे और भूपेन्द्र सिंह ने दाखिल की थी। अधिवक्ता आयुक्त के सर्वे के दौरान मिले आदि विश्वेश्वर की पूजा-अर्चना राग भोग का अधिकार तुरंत दिया जाएगा। मामले की सुनवाई मंगलवार को होनी है।ज्ञानवापी में मां शृंगार गौरी मूल वाद में चार महिला वादिनियों की तरफ से अदालत में पक्ष रख रहे अधिवक्ता सुभाष नंदन चतुर्वेदी सड़क दुर्घटना में घायल हुए। शनिवार की रात बाइक से रोहनिया से सामनेघाट स्थित आवास पर लौटते समय हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *