भगवान् के द्वार पर श्रद्धा और आस्था से पहुंचना चाहिए। न कि अभद्रता से इसी बात कोध्यं में रखते हुए यूपी के जिला बदायूं में भव्य शिवालय बिरुआवाडी मंदिर में नोटिस चिपकाया गया है। बदायूं के बिरुआबाड़ी मंदिर में दर्शन करने आ रहे हैं तो मर्यादित कपड़े ही पहनकर आएं, अन्यथा मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसा नोटिस मंदिर कमेटी ने गेट पर चस्पा लगा दिया गया है। कमेटी ने हाफ पैंट, मिनी स्कर्ट और कटी-फटी जींस आदि छोटे वस्त्र पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे लोग मंदिर के बाहर ही दर्शन कर सकेंगे। मंदिर के पुजारी ने कहा है कि अपनी मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए और संस्कारी बनाना चाहिए। अगर किसी को कोई आपत्ति है तो वह मंदिर के बाहर से ही दर्शन करें और मंदिर में प्रवेश न करें।
मंदिर में अमर्यादित कपड़े पहनकर आने वालो को नो एंट्री

