अयोध्या : रामलला प्रतिष्ठा हो चुकी हैं। मंदिर के अंदर पीएम मोदी द्वारा अनुष्ठानों की बाकी प्रक्रिया जारी है। लगातार श्री राम के भजन सुनाई दे रहे हैं। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा हुई है। इंतजार आज आखिर समाप्त हो गया राम मंदिर में भगवान राम विराज चुके हैं। भक्तों ने रामलला की पहली छवि देखी तो ऐसी खुशी हुई कि कई लोगों की आंखों से आंसू बह निकले। रामलला की मूर्ति पर के चरणों में वज्र, ध्वजा और अंकुश के चिन्ह शोभित हैं। कमर में करधनी और पेट पर त्रिवली हैं। रामलला की विशाल भुजाएं आभूषणों से सुशोभित हैं। हे राजा राम तेरी आरती उतारू से शुरू की गई आरती।पीएम मोदी के हाथों हो रही आरती
भगवान राम की अति मनमोहक छवि देख भावुक हुआ हर कोई-आरती हुई शुरू

