लखनऊ : आज यूपी में पांच आईएएस व 15 पीसीएस अफसरों के तबादले हुए जहां आईएएस यशु रुस्तगी को विशेष सचिव, वसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग पर तैनाती मिली है वहीँ आईएएस गौरव सिंह सोगरवाल को गोरखपुर नगर निगम का नगर आयुक्त पद दिया गया है। अभी तक महाराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्य कर रहे थे। आईएएस आकांक्षा राना को मुख्य विकास अधिकारी, अलीगढ़ नियुक्त किया गया है। वह अभी तक मुख्य विकास अधिकारी हरदोई के पद पर थीं। इसके अलावा आईएएस सौम्य गुरूरानी को मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई के पद पर नियुक्ति मिली है। वह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रयागराज के पद अभी तक कार्य कर रहीं थीं।
अभी तक मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज के पद पर तैनात रहीं शिपू गिरी को वाराणसी नगर निगम का नगर आयुक्त चुना गया है।बीती बुधवार की देर रात 15 आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ जिनमें मुरादाबाद की भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में हाल ही में आईजी के पद पर प्रोन्नत पूनम श्रीवास्तव को पीटीएस मेरठ दिया गया है वहीँ सीबीसीआईडी में डीआईजी बाबूराम को उनके स्थान पर मुरादाबाद भेजा गया है। एसपी अभिसूचना नित्यानंद राय को डीजीपी मुख्यालय की विधिक शाखा भेजा गया है।
इसके अलावा एसपी रूल्स एंड मैनुअल निजाम हसन को पीटीएस मेरठ और लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस उपायुक्त शशांक सिंह को भी यही पद पर कार्य करना होगा। इसके अलावा बरेली में सहायक पुलिस अधीक्षक चंद्र मीना को वाराणसी कमिश्नरेट, सहारनपुर में एएसपी ग्रामीण सूरज कुमार राय को आगरा कमिश्नरेट, गाजीपुर के एएसपी ग्रामीण अभिषेक भारती को प्रयागराज कमिश्नरेट, आजमगढ़ में सहायक पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी को नोएडा कमिश्नरेट भेजा गया है। आपको बतादें कि मुरादाबाद के सहायक पुलिस अधीक्षक सादर जैन को सहारनपुर का एएसपी ग्रामीण पद दिया गया है।
आगरा कमिश्नरेट में तैनात सत्यनारायण को मुजफ्फरनगर में एएसपी, मेरठ के सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक चंद्र यादव को गाजियाबाद कमिश्नरेट, अभिसूचना मुख्यालय में सहायक पुलिस अधीक्षक प्रीति यादव को नोएडा कमिश्नरेट और प्रयागराज में सहायक पुलिस उपायुक्त सरावानन टी. को वाराणसी कमिश्नरेट भेजा गया है।

