जहाँ यूक्रेन रूस का युद्ध लगातार जारी है इसी बीच आज उत्तरी पाकिस्तान से बड़ी खबर आई है कि सियालकोट में मिलिट्री बेस पर सिलसिलेवार धमाके हुए हैं, जिसके बाद मंजर कुछ ऐसा है कि आग की लपटें उठती दिख रही है। आज हुए इस विस्फोट की आवाज कथित तौर पर पंजाब प्रांत के छावनी क्षेत्र के पास सुनी गई। द डेली मिलाप के संपादक ऋषि सूरी ने एक ट्वीट में कहा कि उत्तरी पाकिस्तान में सियालकोट सैन्य अड्डे पर कई धमाके हुए हैं। प्रारंभिक संकेत हैं कि यह एक गोला बारूद भंडारण क्षेत्र है। चारों तरफ भीषण आग ही आग है। लेकिन अभी इस धमाके का सही कारण पता नहीं चल सका।
भारी नुकसान की आशंका-
पाकिस्तान में दहशत का माहौल छाया हुआ है। लोगों में दहशत हो गई है। वहीं इस धमाके में अभी कितना नुकसान हुआ है,इसका पता नहीं चल सका है। भारी जान-माल का नुकसान हुआ हो। इस धमाके के पीछे किसका हाथ है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पाकिस्तान में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
पाकिस्तान: सियालकोट मिलिट्री बेस पर जबरदस्त विस्फोट

