उत्तराखंड में देवप्रयाग के गोसिल गांव में गुलदार ने हमला किया और दस साल के बच्चे पर हमला बोला। इस दौरान बच्चा बुरी तरह घायल हुआ है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया खबर के मुताबिक़, घटना बुधवार देर शाम की है।
जसप्रीत अपनी बहन के साथ मवेशियों के लिए घास लेने निकला था और उसके पिता सुशीलदास ने कहा है कि गुलदार ने जसप्रीत पर अचानक हमला कर उसे उठाकर पास के पेड़ पर फेंक दिया। गुलदार उसे अपना निवाला बनाता उसकी बहन चिल्लाने लगी। जिस पर आस पास के लोग शोर मचाते हुए मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद गुलदार बालक को छोड़ भाग गया। गुलदार ने बच्चे के सिर, चेहरे पर नाखूनों से वार कर खुनी कर दिया। ऐसी घायल अवस्था में परिजन बच्चे को तुरंत सीएचसी हिंडोला खाल ले गए। श्रीनगर रेफर कर दिया गया और बच्चे को ऋषिकेश एम्स भेजा गया। बेड न मिलने के कारण उसे देहरादून के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।गोसिल गांव में वन कर्मियों की टीम की तैनाती के साथ पिंजरा भी लगाया जा रहा है।

