करंट हादसे में घायलों से मिलने पहुंचे सीएम धामी,कांग्रेस ने की नारेबाजी 

चमोली में करंट हादसे के बाद सीएम धामी घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे। उन्होंने मरीजों से हाल जाना और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे। आज जब सीएम पुष्कर सिंह धामी अस्पताल पहुंचे   तभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया और धरने पर बैठ गए। उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस के विरोध में नारेबाजी की और पीड़ित परिवारों के लिए 25 लाख रूपए की मुआवज़ा राशि देने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, मनीष खंडूरी और विधायक राजेंद्र भंडारी मुख्यमंत्री से मिले। सीएम धामी ने मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपए और घायलों को एक-एक लाख रुपए की राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *