देहरादून : आज उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी वजह है कि वो अब अब खटीमा से चुनाव लड़ेंगें। इतना ही नहीं इस्तीफे के बाद कलेर गढ़वाल, कुमाऊं और तराई से तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं।
आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हुई एसएस कलेर की प्रेसवार्ता में भूपेश उपाध्याय को कार्यकारी अध्यक्ष कुमाऊं, अनन्त राम चैहान को कार्यकारी अध्यक्ष गढ़वाल और प्रेम सिंह राठौर को कार्यकारी अध्यक्ष तराई बनाया गया है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव कैंपेन कमेटी की भी घोषणा की। पार्टी ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। दीपक बाली को अध्यक्ष, बसंत कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। आप के वरिष्ठ नेता अजय कोठियाल ने कहा कि अब भाजपा और कांग्रेस में बीते 20 सालों से फ्रैंडली पॉलिटिक्स चल जारी है। और इस बात की पुष्टि होती है कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बयान से। अजय कोठियाल ने आज ये भी कहा कि “ढैंचा बीज घोटाला 2009-1” में सामने आया था। उस समय त्रिवेंद्र सिंह रावत कृषि मंत्री के तौर पर प्रदेश में थे। बाजार मूल्य से ऊपर ढैंचा बीज खरीदा गया। जिससे सरकार को काफी नुकसान उठाना पड़ा था।
उत्तराखंड के आप पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने पद से दिया इस्तीफा,खटीमा से चुनाव लड़ने की तैयारी

