प्रदेश में चला बुलडोज़र, 30 अतिक्रमण हटाए गए

मसूरी : डीएम के निर्देश पर शहर में स्थानीय प्रशासन का बुलडोजर बृहस्पतिवार को भी गरजता रहा। इस दौरान 30 अवैध अतिक्रमणों को जमींदोज कर दिया गया। डीएम ने यहां के एसडीएम को अतिक्रमण चिह्नित कर अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। छह दिन से शुरू अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में सड़कों से अवैध अतिक्रमण हटाया गया है। 

अतिक्रमण हटाओ अभियान के छह दिनों के दौरान केवल एक दिन बुलडोजर नहीं गरजा। बृहस्पतिवार को एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व, लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम ने कैमल बैक रोड़, स्प्रिंग रोड़ क्षेत्र में चिह्नित अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया।

टीम ने सड़क पर रखी सामग्री को भी हटाया। एसडीएम ने शहर की सबसे जरूरी सड़क को कैमल बैक अवैध अतिक्रमण और अवैध कब्जों से कम होती जा रही है। जिससे आने जाने वाले लोगों को स्थानीय लोगों को परेशानी होगी। जाम की समस्या भी बनी रहती थी। यहां पर कई बड़े होटल भी बन गए, मगर उनके पास पार्किंग की सुविधा नहीं है। अभियान के दौरान कई लोगों ने अतिक्रमण खुद हटा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *