राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों में आज एक बार फिर उछाल आया है। पिछले 24 घंटों में यहाँ बड़ी संख्या में नए कोरोना मरीज मिले हैं, वहीं दो लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार देहरादून जिले के 139, हरिद्वार के 118, नैनीताल के 34 व उधमसिंह नगर के 31 मरीजों सहित राज्य में आज 364 संक्रमित मिले हैं।
इसके अलावा कोरोना की रोकथाम के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत आज प्रदेश के 47,714 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई।
उधर राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय के निर्देशों के उपरांत कोरोना जांच की संख्या भी बढ़ा दी है। हालांकि उत्तराखंड के 27,460 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
उत्तराखंड में आज फिर बढ़े कोरोना मरीज़, 2 की मौत

