हरिद्वार-देहरादून व रायवाला-ऋषिकेश मार्ग पर अब ट्रेनें Train 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकेंगी।
रेलवे की ओर से इसकी अनुमति जारी की गई है। अभी तक ये सीमा 50 किलोमीटर प्रति घंटा की थी।
डबल ट्रैक के कार्य के बाद रेलवे ने यह निर्णय लिया है।इससे समय की बचत भी होगी।
उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल की प्रवर मण्डल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि उत्तर रेलवे का मुरादाबाद मण्डल नित्य नए आयाम स्थापित कर रहा है।
मुरादाबाद मण्डल ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। रेल संरक्षा आयुक्त की ओर से उक्त रेल मार्गों पर ट्रेनों के अधिकतम रफ्तार 100 किलोमीटर घंटा की गति से परिचालन की अनुमति दे दी है।
अभी तक उक्त दोनों ही रेल Train खण्डों पर ट्रेनों की अधिकतम 50 किलोमीटर प्रति घण्टे रफ्तार की की अनुमति थी।
Train : अब 100 KM की स्पीड से दौड़ेगी रेल

