हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा खतरे के निशान पर,अलर्ट जारी 

उत्तराखंड में बारिश के अलर्ट के बीच खतरे की हालत बनी हुई है। आज भी पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश हो रही है। जिसके चलते नदियां भी उफान मर रही हैं। श्रीनगर गढ़वाल के सीनियर मैनेजर शाहिद शेख ने कहा है कि भारी बारिश के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण श्रीनगर डैम में करीब तीन हजार क्यूसेक अतिरिक्त पानी आने की आशंका है। जिसके चलते आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से श्रीनगर डैम से पानी छोड़ा गया है।  यह पानी साढ़े 10  बजे देवप्रयाग, साढ़े 12 बजे ऋषिकेश और करीब एक बजे हरिद्वार पहुंचा। अब देवप्रयाग, ऋषिकेश और हरिद्वार में अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *