चंद्रयान-3 मिशन की जबरदस्त सफलता के बाद पूरी दुनिया दिलचस्पी से भारत के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर की तरफ से कुछ जानकारियां मिल रहीं हैं। भारत की स्पेस एजेंसी इसरो भी समय-समय पर मिशन से जुड़े अपडेट्स को साझा कर रही है।
इस बीच एजेंसी ने एक और वीडियो एक्स पर साझा की है। इसमें चंद्रयान-3 के रोवर को चंद्रमा की सतह पर उतरते देखा जा सकता है। इसरो के नए वीडियो को विक्रम लैंडर के कैमरे से लिया कैप्चर किया गया है। इसमें प्रज्ञान रोवर को लैंडर से निकलते हुए और रैंप पर धीरे-धीरे उतरने के बाद चांद की सतह पर चल रहा ऐसे देखा गया है। इसरो ने बताया कि यह वीडियो 23 अगस्त को चांद पर विक्रम की सफल लैंडिंग के बाद हुआ है। लैंडर मॉड्यूल पेलोड ILSA, RAMBHA और ChaSTE ने आज काम करना शुरू कर दिया है। रोवर की गतिशीलता संचालन शुरू कर दिया है।

