अक्सर अपने बयानों और बेबाक अंदाज़ के लिए चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत अब एनसीपी नेता और महाराष्ट्र कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक के निशाने पर हैं जिसके चलते हाल ही में अभिनेत्री कंगना रणौत के आजादी वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए नवाब ने कहा कि हम अभिनेत्री कंगना रणौत के बयान की निंदा करते हैं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों का घोर अपमान किया है। केंद्र को उनसे पद्मश्री वापस लेना चाहिए और उन्हें तत्काल गिरफ्तार भी करना चाहिए।
वरुण गांधी ने भी कंगना के लिए कहा कि कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार। इस सोच को मैं पागलपन कहूँ या फिर देशद्रोह?
पद्मश्री से नवाजी गईं कंगना रणौत ने कहा है कि भारत को सही मायने में आजादी 2014 में मिली है। 1947 में भीख मिली थी।

