नई दिल्ली : आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती है। इस अवसर पर आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और उनके पुत्र राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह श्रद्धांजलि उन्हें राहुल गांधी ने दिल्ली में वीर भूमि जाकर दी। राहुल गांधी ने पूर्व पीएम और अपने स्वर्गीय पिता राजीव गांधी को उनकी जयंती की मौके पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें भावुक मन से याद किया। इस मौके पर उनके साथ लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस के वरिष्ठ गुलाम नबी आजाद, शक्ति सिंह गोहिल समेत कई अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहें। भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस सद्भावना दिवस के रूप में मनाती है।
देशभर में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता इस दिन सेवा और लगन से सभी कार्यों को करते हैं।भारत रत्न’ राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस सद्भावना दिवस के रूप में मनाती है। देशभर में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सद्भावना दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर याद करते हैं। इस दौरान फोटो प्रदर्शनी, सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम, रन फॉर नेशन रक्तदान शिविर का कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र एवं प्रखंड स्तर पर आयोजित की जाती है।

