वायनाड में भूस्खलन से त्राहिमाम, 24 की मौत, सैकड़ों के फंसे होने की आशंका

केरल के वायनाड जिले में मेप्पाडी के पास पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण अब तक 24 लोगों की मौत हो गई है, इसमें 70 घायल हुए हैं। वहीं सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है। स्थानीय आपदा मोचन बल के जवान राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं। बारिश के कारण कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। वायनाड में भारी बारिश और भूस्खलन पर केरल की मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा, ‘हम अपने लोगों को बचाने के लिए कोशिश कर रहे हैं। हमें विभिन्न अस्पतालों से 24 शव मिले हैं। करीब 70 लोग घायल भी हैं। हमने घायलों का इलाज कर दिया है। एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें वहां मौजूद हैं। नौसेना की एक टीम भी जल्द ही वहां पहुंचेगी। इलाके का एक पुल भी बह गया है।’इलाके का एक पुल भी बह गया है।’ एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें वहां मौजूद हैं। नौसेना की एक टीम भी जल्द ही वहां पहुंचेगी। सीपीआई सांसद ने कहा, ‘कुछ निजी कंपनियां भी हैं, जो राज्य सरकारें इस त्रासदी के लिए जिम्मेदार हैं , सरकार लोगों को बचाने में जुटी है। सभी राजनीतिक दलों के नेता केवल वहां हैं। हम भी उनके संपर्क में हैं। यदि पुल ढह जाते हैं, तो आप कुछ नहीं कर सकते। इसलिए, वायनाड में हुई इस त्रासदी के लिए ये लालची लोग भी जिम्मेदार हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *