देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 36,571 नए मामले, 540 लोगों की मौत

देश में कोरोना संक्रमण के मामले कभी अधिक कभी गिरावट के साथ सामने आ रहे हैं। वहीँ टीकाकरण में भी बहुत तेज़ी है। अगर हम बात करें देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के आंकड़ों पर तो 36,571 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 540 लोगों ने अपनी जान गवाई है। कोरोना से रोजना मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। बीते कुछ दिनों से यह आंकड़ा 530 के आसपास रहता था, लेकिन शुक्रवार को संक्रमण से 540 लोगों ने जान गवाई है। 

दूसरी तरफ 36,740 संक्रमित मरीज़ों ने संक्रमण को मात देकर विजय हांसिल की है और थील होकर घर वापसी की है।  अब कुल सक्रिय मरीजों की तादाद तीन लाख 63 हजार है, जो 150 दिन में सबसे कम है। आईसीएमआर की रिपोर्ट के चलते, बीती 19 अगस्त को 18 लाख 86 हजार 271 लोगों की कोरोना जांच कराई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने की दर 97.54 फीसदी है। इससे पहले गुरुवार को कोरोना के 36,401 नए केस दर्ज किए गए थे और 530 लोगों की मौत हो गई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *