उत्तराखंड के जवान सैनिक राम सिंह भंडारी हुए शहीद,सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

पौड़ी: जम्मू कश्मीर के राजोरी से आज दुखद खबर प्राप्त हुई जिसके चलते देवभूमि उत्तराखंड के राजोरी के एक बेटे सैनिक जवान ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ के चलते शहादत हांसिल की। जबकि एक अन्य जवान भी घायल हुआ,लेकिन इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक और आतंकी को मार गिराया है। 
ख़बरों की मानें तो,आतंकियों के उस इलाके में होने की सूचना मिलते ही सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ, जिसपर गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ का संयुक्त दल आतंकवादियों को ढूंढ़ता हुआ गुजर रहा था, लेकिन वहीँ छुपे बैठे आतंकवादियों ने सैनिकों पर हमला कर दिया, जिसमें उत्तराखंड के सूबेदार राम सिंह 46 वर्ष और एक अन्य जवान घायल हुआ। दोनों ही जवानों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया।  सेना के हेल्थ सब सेंटर पहुंचाया गया, वहीँ पर सेना के घायल जवान ने दम तोड़ दिया। घायल जवान को उधमपुर स्थित कमांड अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद सेना व पुलिस के और जवानों को मौके पर भेजा गया। शहीद सूबेदार राम सिंह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के सालाना (बाजवार) गांव के रहने वाले थे।
शहीद हुए जवान का परिवार मेरठ में निवास करता है। शहीद  की अंत्येष्टि कहां होगी इसको लेकर अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। पूर्व प्रधान गंगा सिंह बिष्ट ने बताया शहीद भंडारी के पिता दीवान सिंह बिष्ट हैं। उत्तरखं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शहीद जवान की मौत पर दुःख प्रकट किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *