आज हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदान में शुष्क

पहाड़ से मैदान तक सुबह और शाम को हाड़ कंपाने वाली ठंड बनी हुई है। हालांकि दिन के समय हल्की धूप राहत में भी है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हालांकि अभी धूप खिली है, लेकिन दोपहर बाद पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम के बदले पैटर्न के चलते मैदान और पहाड़ के मौसम में अंतर दिख रहा है।  यही वजह रही कि सोमवार को मैदानी इलाकों में हल्की धुंध छाई रही। पर्वतीय इलाकों में धूप खिलने से ठंड का अहसास कम हुआ। तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक के साथ 24.2 और रात का न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री इजाफे के साथ 10.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम में बदलाव से तापमान में कुछ गिरावट भी आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *