इस बार गणतंत्र दिवस पर नजर आएगी देवभूमि उत्तराखंड के डोबरा-चांठी पुल की झांकी

देहरादून : इस बार गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के राजपथ पर होने वाली परेड में देवभूमि उत्तराखंड की भव्य झांकी मन मोहने को तैयार है। जिसमें  सिखों के प्रमुख तीर्थ हेमकुंड साहिब, टिहरी डैम, डोबरा चांठी पुल और भगवान बद्रीविशाल के मंदिर की सुंदरता और मान्यता को दर्शाया जाएगा।नोडल अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक सूचना के एस चौहान ने गणतंत्र दिवस के विषय में बताते हुए कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड की झांकी में गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब को सबसे आगे।

इसके बाद टिहरी बांध फिर डोबरा चांठी पुल और इसके बाद करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र भगवान बद्रीविशाल के मंदिर को अनोखे अंदाज़ में दिखाया जाएगा। इसके अलावा इस बार कुमाऊं सांस्कृतिक लोककला दर्पण लोहाघाट चंपावत के 16 लोगों का सांस्कृति दल झांकी के साथ चलता दिखया जाएगा। एस चौहान के अनुसार, राज्य गठन के बाद से अब तक 13 बार उत्तराखंड की झांकी को चुना जा चुका है।
कई बार नज़र आई है उत्तराखंड की झांकी-
 इस बार के गणतंत्र दिवस के लिए नोडल अधिकारी केएस चौहान के बताया है कि राज्य गठन के बाद से अब तक 12 बार वर्ष 2003 में फूलदेई, 2005 में नंदा राजजात यात्रा, 2006 में फूलों की घाटी, 2007 में कार्बेट नेशनल पार्क, 2009 में साहसिक पर्यटन, 2010 में कुंभ मेला, 2014 में जड़ी बूटी, 2015 में केदारनाथ धाम पुनर्निमाण, 2018 में ग्रामीण पर्यटन, 2019 में अनासक्ति आश्रम कौसानी, 2021 में केदारनाथ धाम की झांकी नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *