आम आदमी पार्टी के अन्य कुछ नेताओं के बाद अब गाज राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर गिरी है आज बुधवार को संजय सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर सुबह तड़के ही प्रवर्तन निदेशालय (ED)की छापेमारी हुई है यहां ईडी की टीम घर पहुंची और तलाशी शुरू की। काफी देर से ईडी की टीम घर के अंदर है। शराब घोटाले के मामले में सांसद संजय सिंह के आवास पर यह छापा मारा गया है।
आप सांसद संजय सिंह का शराब घोटाले में दाखिल चार्जशीट में नाम शामिल था। संजय सिंह के करीबियों से भी पूछताछ भी हुई है।
संजय सिंह पहले संसद नेता नहीं हैं जिन्हे ईडी ने घेरा है इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के कई नेता जांच एजेंसियों के रडार पर आए हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल मई में आप सरकार में मंत्री रहे सत्येंद्र जैन को जेल भेजा गया था जबकि अभी उन्हें अंतरिम जमानत दी गई है।
इसी साल फरवरी में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को दिल्ली शराब नीति में घोटाले के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। शराब घोटाले में ही बाद में उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने अरेस्ट किया था। फिलहाल मनीष सिसोदिया जेल में बंद हैं।