देहरादून में आज सुबह सात से रात 10 बजे तक लगेगी कोविड वैक्सीन,टीकाकरण का महाअभियान हुआ शुरू

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून जिले में आज कोविड टीकाकरण का महाअभियान चलाया जा रहा है। कोविड टीकाकरण की दूसरी खुराक का लक्ष्य हासिल करने के लिए अब हर सोमवार को महाअभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के सभी 250 से अधिक टीकाकरण केंद्रों पर कोरोना का टीका लग रहा है। देहरादून जनपद में चार ऐसे टीकाकरण केंद्र बनाए गए है,जिनमें कामकाजी लाभार्थियों को टीका लगाने की तैयारी की गई है।

जो लोग सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कार्यालय में काम करते है उन्हें भी इस टाइम से फायदा होगा। इसमें सब्जी मंडी टीकाकरण केंद्र देहरादून और सब्जी मंडी टीकाकरण केंद्र ऋषिकेश में सुबह सात से सुबह 10 बजे तक वैक्सीन लगेगी। आपको बतादें की आज देहरादून में घंटाघर स्थित केंद्र और त्रिवेणी घाट टीकाकरण केंद्र ऋषिकेश में शाम पांच से रात 10 बजे तक टीके लगाए जाएंगें । मुख्य चिकित्सा अधिकारी. डॉ मनोज उप्रेती और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान ने सभी से अपील की है कोविड टीके से पूर्ण सुरक्षा प्राप्त करने के लिए नियत समय पर टीके की दूसरी खुराक अवश्य लगाएं।ये भी कहा कि  दूसरी खुराक के लक्ष्य को जल्दी पूरा किया जाएगा।

कोरोना संक्रमण की सेकण्ड वेब काफी हद तक कम हुआ है। पिछले कई माह से प्रदेश में प्रतिदिन 50 से कम संक्रमित मामले जारी हुए हैं। रिकवरी दर में सुधार होने से वर्तमान में 172 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। त्योहारों के चलते सरकार ने कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाई गई बंदिशों का हटा दिया है।  कोरोना संक्रमण थमने से लोग लापरवाह भी हो रहे हैं।लोग घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें और सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *