सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गाँधी भी हुईं कोरोना पॉज़िटिव,ट्वीट करके दी जानकारी 

बीते दिन सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हुईं और आज शुक्रवार को सुबह खबर मिल रही है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोविड पॉज़िटिव निकली हैं। प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।’मैं कोविड संक्रमित हो गई हूं। कोरोना के हल्के लक्षण हैं। कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार मैंने खुद को घर में क्वारंटाइन किया है।
बतादें कि प्रियंका गांधी दो दिन पूर्व बुधवार को लखनऊ दौरे पर थीं। अब वो दिल्ली लौट आई हैं। वो अपनी माँ सोनिया गाँधी से भी मिली थीं। इसके बाद वह भी कोरोना संक्रमित पाई गईं। प्रियंका ने उनके संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने का आग्रह किया है। इसके अलावा कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बीते दिन सोनिया गाँधी के संक्रमित पाए जाने की जानकारी सांझा की थी। उन्होंने बताया था कि कांग्रेस अध्यक्ष पिछले दिनों जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिली थीं, उनमें से भी कई कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सोनिया गांधी को बुधवार शाम को हल्का बुखार आया था। 

क्या है देश में कोरोना की स्थिति –कोरोना के दैनिक मामले तीन माह बाद फिर 4000 के पार पहुंच गए हैं। बीते 24 घंटे में भारत में 4041 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली में एक बार फिर मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सक्रिय केस में भी बीते 24 घंटे में 1668 की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 21,177 हो गए। बीते कुछ दिनों में नए संक्रमित और सक्रिय केस लगातार बढ़ोतरी पर है।मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 43,168,585 पर पहुंच गई है, वहीं कुल मृतक संख्या भी बढ़कर 5,24,651 हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *