फिर बढ़ रहा कोरोना का खतरा,बीते 24 घंटे में देश में 607 लोगों की मौत, 46,164 नए मामले

कोरोना की दूसरी लहर अपने पीक की तबाही मचाकर अभी हलकी हुई ही थी कि तीन महीने बाद फिरसे हालात गड़बड़ हो रहे हैं। अब फिरसे कोरोना के मामलें बढ़कर सामने आ रहे हैं जिसके चलते केरल में संक्रमण बेकाबू हो चुका है.और राष्ट्रीय स्तर पर भी इसका स्तर दिखाई दे रहा है। अगर बात करें बीते दो दिन में नए मामलों में 20 हजार से भी ज्यादा अधिक मामलें आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, 24 घंटे में कोरोना के 46,164 नए मामले आए हैं जबकि 607 लोगों की मौत हो गई।  इसके अलावा 34,159 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। देश में सक्रिय मरीज़ों की संख्या 3,33,725 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह  4,36,365 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,17,88,440 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की माने तो,बीते 24 घंटे में कोरोना के 37,593 नए मामले आए थे जबकि 648 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 34,169 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए थे। बुधवार को देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,22,327 थी।मंगलवार को बीते 24 घंटे में 25, 467 नए मामले सामने आए थे जबकि 354 लोगों की मौत हो गई थी।वहीं देश में कल सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 3.19 लाख थी। वहीं देश भर में मंगलवार तक 58.89 करोड़ से ज्यादा कोरोना के टीके लगाए गए थे। 24 घंटों में 63.85 लाख वैक्सीन की डोज दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *