नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्य सचिव नरेश कुमार से सम्बंधित अस्पताल घोटाले मामले से जुड़ी जांच रिपोर्ट उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेजी है। इसी के साथ मुख्य सचिव को तुरंत पद से और सस्पेंड करने की भी मांग की है। दिल्ली की सतर्कता मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव नरेश कुमार पर एक और गंभीर आरोप लगाया है और कहा है कि उन्होंने अपने ही बेटे फायदा देने के लिए बिना टेंडर जारी किए एआई सॉफ्टवेयर के लिए काम दिलवाया है। मंत्री ने बीते दिन शुक्रवार इससे जुड़ी पूरक रिपोर्ट मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सौंपी। जिसके बाद अब केजरीवाल ने जांच रिपोर्ट उपराज्यपाल को भेज दी है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मुख्य सचिव के बेटे की कंपनी को दिल्ली सरकार के आईएलबीएस अस्पताल से बिना टेंडर एआई सॉफ्टवेयर बनाने का काम दिया गया और इस प्रयास से कंपनी को करोड़ों रुपये का फायदा पहुंचाया।
आईएलबीएस ने कहा है कि अस्पताल ने किसी भी एआई सॉफ्टवेयर के लिए कोई भुगतान यहीं किया है और साथ ही इस तरह के सॉफ्टवेयर के लिए खरीद का आदेश दिया। आईएलबीएस के सेवानिवृत कर्नल आर एस सिंह ने बयान में लिखा कि अस्पताल उचित नियमों के तहत काम करता आया है।

